April 18, 2024

खजानी इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया डांडिया कार्यक्रम

Alive News Photo : खजानी इंस्टीट्यूट में गाने की धुन पर डांडिया की पेशकश देती छात्राएं
Alive News Photo : खजानी इंस्टीट्यूट में गाने की धुन पर डांडिया की पेशकश देती छात्राएं

फरीदाबाद : एनआईटी स्थित खजानी वूमेन्स वोकेशनल इंस्टीट्यूट में नवरात्र उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्राओं और अध्यापिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर संजय चौधरी द्वारा किया गया।

इसके उपरांत छात्राओं ने रंग-बिरंगे परम्परागत परिधानों से सजकर और डांडिया खेलकर ऐसा समां बांधा जिसकी हर किसी ने दिल खोलकर तारीफ की। इस अवसर पर पूरा का पूरा संस्थान गुजराती संस्कृति में रंगा हुआ नजर आ रहा था। इस मौके पर मुख्यातिथि ने छात्राओं का अध्यापिकाओं को नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत त्यौहारों का देश है यहां सभी धर्मो के लोग एक सम्मान है।

उन्होंने कहा कि खजानी एक एजुकेशन सोसायटी है जिसका हमेशा से यह प्रयास रहता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में स्वावलंबी बने ताकि वो देश के विकास में अहम भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य है छात्राओं में नई चेतना पैदा करना और उनका मार्ग दर्शन करना ताकि वो देश दुनिया में हर कसौटी पर खरी उतर सकें।