April 27, 2024

खाण्डल विप्र समाज ने मनाई भगवान परशुराम जयंती

Faridabad/Alive News

खाण्डल विप्र समाज ने एनआईटी के गोविन्द भवन में भगवान परशुराम जी की जयंती बहुत धूम-धाम से मनाई। समाज सेवी प्रदीप महापत्रा मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित किया और समाज के सभी लोगों ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। परशुराम पराक्रम एवं सत्य के प्रतीक है। भगवान परशुराम को विष्णु के छठे अवतार हैं।

विमल खंडेलवाल ने माला पहना कर श्री प्रदीप महापत्रा का स्वागत किया । सभी विप्र बंधुओं को परशुराम जयंती की शुभकामनाएँ दी। मधुसूदन माटोलिया ने सभा को संबोधित करते हुऐ कहा की भगवान परशुराम जी के विचारो को अपने जीवन में अवतरित कर। और विप्र समाज की युवा पीढ़ी अपने पथ से भटक रही है उन को सही दिशा की आवश्कता है! समाज की बुराईयो को दूर कर सही मार्गदर्शन करें यही ब्रह्मण का धर्म रहा है।

इस मौके पर समाज के प्रभुत्व लोगो में मधुसुधन माटोलिया, भॅवर लाल शर्मा, देवकरण पीपलवा, रवि शर्मा, वेदप्रकाश खण्डेलवाल, हरिराम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, विनोद चोटिया, सुरेश शर्मा, संतोष चोटिया, संतोष रिणवा, भॅवर लाल शर्मा, वेदप्रकाश चोटिया, दिनेश जोशी, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रेम डिडवानिया, आनंद रिणवा, विमल खण्डेलवाल, प्रदीप महापात्रा मुख्यरूप से उपस्थि थे।