March 29, 2024

वेस्ट मटेरियल से बच्चों ने बनाया दीपावली की सजावट का सामान

Faridabad/Alive News : हरिकेश नगर पल्ला स्थित मानव संस्कार पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष पर दीपावली एक्टिविटी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने क्लास रूम डेकोरेशन के साथ ही दीया मेकिंग और कार्ड मेकिंग के साथ ही डेकोरेशन फ्रोम वेस्ट मटेरियल एक्टिविटी में भाग भी लिया और बेकार चीजों से दीपावली की सजावट का सामान बनाया।

इस मौके पर छात्रों में काफी एनर्जी और उत्साह दीपावली पर्व को लेकर देखने को मिला। छात्रों ने एक्टिविटी के जरिए अपने अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को उजागर किया।

वहीं स्कूल के चेयरमैन योगेश शर्मा ने सभी छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है, इस मौके पर हम एक-दूजे को खुशियां बाटते और दूसरे की खुशियों को शरीक होते है। हमें सभी गिले-शिकवों को भूला दिल से एक-दूसरे को अपनाना चाहिए।