April 17, 2024

जानिए, कश्मीरी परियों के हुस्न का राज

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर के जर्रे-जर्रे में खूबसूरती समाई है। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में आने के बाद आप को ये महसूस होगा कि कश्मीर की हवाओं में खूबसूरती बहती है। कश्मीर की खूबसूरत वादियां हो या उनमें बसी हुस्न की परियां जिनकी खुशबू कश्मीर की वादियों में तैरती रहती है। कश्मीरी लड़कियों का हुस्न किसी से छिपा नहीं है। हम आज आप को आपको इनकी खूबसूरती का राज बताएंगे।

Photo-2

केसर
कश्मीर को खासतौर से पूरी दुनिया में अपने बेहतरीन केसर के लिए जाना जाता है। स्पेन के बाद कश्मीर ही वो जगह है जहां केसर की सबसे बेस्ट क्वालिटी पाई जाती है। केसर न सिर्फ त्वचा की रंगत निखारने का काम करती है बल्कि उसके ग्लो को भी बढ़ाता है। कश्मीरी लड़कियां चंदन पाउडर और केसर को दूध के साथ मिक्स कर उसका पेस्ट बनाती हैं। जिसे वह अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाती हैं।

मिल्क क्रीम और मलाई
कश्मीरी लोग अपने खाने से लेकर हर काम में दूध और दूध से बनी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। कश्मीर में पडऩे वाली ठंड स्किन को ड्राय कर देती है। ड्रायनेस को दूर करने के लिए यहां की लड़कियां नैचुरल प्रोडक्ट्स से बने मॉइश्चराइजऱ का इस्तेमाल करती हैं। मलाई को बेसन के साथ मिक्स कर इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धोयें। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से आपकी ड्राय स्किन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Photo-4

बादाम
कश्मीरी लड़कियां अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए बादाम का भी इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में आसानी से मिलने वाले बादाम की मदद से आप भी घर में इस नैचुरल फेस स्क्रब को तैयार कर सकती हैं। इसके लिए 8-9 बादामों को कुछ घंटे के लिए पानी में भिंगो कर छोड़ दे। फिर इसे दूध के साथ मिलाकर इसका दरदरा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट से चेहरे और हाथों को अच्छे से स्क्रब करें। ये ना सिर्फ डेड सेल्स को दूर करता है बल्कि चेहरे में एक अलग तरह का ग्लो लाता है।

Photo-3

अखरोट
कश्मीर में अखरोट भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल कई सारी चीजों में किया जाता है। खासतौर से लड़कियां बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए इसे लगाती हैं। पोटैशियम से भरपूर अखरोट में ओमेगा-3, ओमेगा-6, ओमेगा-9 और कई सारे फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं। ये सारे विटामिन्स बालों को हेल्दी बनाए रखने का काम करते हैं। लंबे, घने और काले बालों के लिए यहां की लड़कियां अखरोट का तेल लगाना पसंद करती हैं।