April 18, 2024

कुशवाहा समाज ने धूमधाम से मनाई सम्राट अशोक की जयंती

Faridabad/Alive News : कुशवाहा समाज फरीदाबाद द्वारा महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक 2621 जयंती सेक्टर-11 में धूमधाम से मनाई गई। जिसमें समाज के मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा आदि लोगों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि एनआईटी के विधायक नगेन्द्र भड़ाना व एसीपी क्राइम राजेश चेची मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा समाज फरीदाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव कुशवाहा ने की तथा मंच संचालन महासचिव कन्हेया लाल कुशवाहा ने की।

राजेश चेची ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समाज में सम्राट अशोक के विचारों के प्रचार प्रसार की जरूरत है। इसी प्रकार विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने सम्राट अशोक के जीवनकाल व उनके राज्य की विस्तार से चर्चा की तथा समाज के द्वारा की गई मांग जिसमें कुशवाहा समाज फरीदाबाद के कार्यालय के लिए निगम द्वारा स्थान उपलब्ध करवाने की मांग भी स्वीकार की। नगेन्द्र भड़ाना ने वादा किया कि वे कुशवाहा समाज फरीदाबाद के लिए जमीन व कार्यालय का कार्य पूरा करायेंगे।

इस मौके पर समाज के वरिष्ठ व गणमान्य व्यक्तियों में श्रीकांत मौर्य, कैलाश चन्द्र वर्मा, संजय सिंह मौर्य एडवोकेट, रामजी कुशवाहा, अमल कुशवाहा, रामनिवास वर्मा, दिलीप कुशवाहा, सत्येन्द्र मौर्य, बालेश्वर कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा, जवाहर कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, ईश्वर देव कुशवाहा, डॉ.सतीश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, निर्मल कुशवाहा, लीलावती, महिमा, शैल कुमारी, शारदा मौर्य, माया देवी, राधारानी, सुनीता आदि मौजूद रहे।