April 20, 2024

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर वितरित किए लड्डु

Faridabad/Alive News : नार्दन रेलवे डिवीजन रेलवे यूजर कन्सलटैटिव कमेटी के सदस्य मुकेश शर्मा एवं भाजपा जिला सचिव मदन पुजारा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर अशोका इन्केलव स्थित अपने कार्यालय पर लड्डु वितरित किये एवं उनकी लम्बी आयु की कामना की। इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के लिए गौरव है , और उनके नेतृत्व में हरियाणा दिन दूनी रात चोगनी उन्नती कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री है, जिनके नेतृत्व में सबको सम्मान और सबका विकास हो रहा है सभी वर्ग आज मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से प्रसन्न है और उनके सेाथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश क प्रत्येक जिला मुख्यमंत्री के कार्यकाल में विकास से सराबोर है और सभी वर्गो का एक समान विकास हो रहा है जिसके लिए पूरा ही प्रदेश सदैव मुख्यमंत्री का आभारी रहेगा।

इस मौके पर जिला सचिव मदन पुजारा ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी महत्व रखता है, क्योकि आज एक ऐसी शख्सियत का जन्मदिवस है।

जिन्होंने सदैव ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की है और यह हरियाणा के लिए गर्व की बात है, कि हरियाणा को ऐसे उच्च व्यक्ति का नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि हम सभी का आज के दिन इस बात का भी प्रण करना चाहिए कि हम मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलते हुए उनको मजबूत बनाना है।