April 24, 2024

लखानी अरमान ग्रुप ने धूमधाम से मनाई अपनी गोल्डन जुबली

50 साल पूरे करने की खुशी मे लखानी अरमान ग्रुप ने मनाई अपनी गोल्डन जुबली

फरीदाबाद 8 मार्च :  शहर में आज उद्योग जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले के.सी. लखानी ने जिस प्रकार से अपने मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है वह काबिलेतारिफ है। यहीं कारण है कि शहर में के.सी. लखानी का नाम आज किसी पहचान को मोहताज नहीं है। के.सी. लखानी के सुपुत्र गुंजन लखानी भी आज उनके साथ खड़े होकर कंपनी के काम में उनका हाथ बंटा रहे हैं। जिस दिन मात्र 22 साल की उम्र में के.सी. लखानी ने सैक्टर-24 के प्लॉट नंबर-234 में लखानी फुटवियर के नाम से हवाई चप्पल बनाने की एक छोटी सी यूनिट शुरू कर अपने काम की नींव रखी थी।

3

अपने पिता भगत वासु राम लखानी के आर्शीवाद तथा अपने अथक प्रयासों से के.सी. लखानी की वहीं लखानी फुटवियर की छोटी सी यूनिट आज 50 साल बाद देश-विदेश में एक कॉरपोरेट एम्पायर के तौर पर लखानी अरमान ग्रुप के नाम से जानी जाती है। लखानी अरमान ग्रुप ने फुटवियर के क्षेत्र में खड़े होकर फरीदाबाद शहर का नाम रोशन कर रखा है। आज लखानी अरमान ग्रुप की फरीदाबाद सहित हरिद्वार, नोएडा तथा इंदौर आदि देशभर के विभिन्न स्थानों पर दर्जनभर यूनिट है जहां हजारों लोग काम कर रहे हैं।

1
लखानी फुटवियर के नाम से शुरू हुई के.सी. लखानी की कंपनी लखानी अरमान ग्रुप के रूप में आज अपने 50 साल पूरे कर चुकी है। इसी के चलते लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन के.सी. लखानी तथा उनके सुपुत्र गुंजन लखानी ने आज 7 मार्च 2016 को महाशिवरात्रि का दिन लखानी अरमान ग्रुप की गोल्डन जुबली के रूप में एन.एच.-2 स्थित लखानी धर्मशाला में मनाया जिसमें शहर भर के उद्योगपतियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं आदि ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन के.सी. लखानी तथा उनके सुपुत्र गुंजन लखानी ने परिवार सहित 2एफ/54 के अपने पैतृक मकान में हवन यज्ञ कर आहूति भी डाली जहां कभी के.सी. लखानी रहा करते थे। इस अवसर पर के.सी. लखानी तथा गुंजन लखानी के अलावा वहां अरमान लखानी, एन.डी. अरोड़ा, आर.के. धवन, अशोक कालरा तथा अनिल पुंज आदि उनके पारिवारिक लोग भी मौजूद थे जोकि लखानी परिवार के साथ उनके शुरूआती दौर से जुड़े हुए हैं।

2
लखानी अरमान ग्रुप के इस गोल्डन जुबली समारोह में पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, ए.सी. चौधरी, प० शिवचरण लाल शर्मा, मानव रचना से डा. अमित भल्ला, क्राऊन ग्रुप के चेयरमैन आर.एस. गांधी, पंजाबी नेता आर.के. चिलाना, एफआईए के प्रधान नवदीप चावला, परमजीत चावला, प्रदीप सेठी, एमएएफ के प्रधान नरेश वर्मा, डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जे.पी. मल्होत्रा, विधायक मूलचंद शर्मा, पीर जगन्नाथ, वैष्णोदेवी मंदिर तिकोना पार्क के प्रधान जगदीश भाटिया, रोटेरियन एवं उद्योगपति सतीश गोंसाईं, बी.आर. भाटिया, होटल डिलाईट के चेयरमैन एवं नगर सेठ रामशरण भाटिया, बंटी भाटिया, विजय प्रताप सिंह, पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा, एचएल भुटानी, नीरज भुटानी, डीएन कथूरिया, एफएसआईए के प्रधान जीएस त्यागी, पूर्व प्रधान एमएल शर्मा, सतीश भाटिया, डॉ० एनके पांडे, सुनील गुलाटी, रोटरी क्लब ईस्ट के प्रधान डॉ० एससी त्यागी, वासदेव सलूजा, मनमोहन गुप्ता, डीएसपी दर्शनलाल मलिक, पंजाबी नेता आईजे कालिया, बीर सिंह कालीरमण, विधायक विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड़, पूर्व पार्षद योगेश कुमार ढींगड़ा, राजेश भाटिया, रेनू भाटिया, बलजीत कौशिक, धनेश अदलक्खा, मनोज गुप्ता, सोमनाथ मल्होत्रा, उद्योगपति रमणीक प्रभाकर, सुनील गुलाटी, विवेक दत्ता सहित अनेक उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवियों ने के.सी. लखानी को अपनी शुभकामनाएं दीं।