March 29, 2024

‘लक्ष्य गावं-गावं की ओर’ चलाया अभियान

Sitapur/Alive News: लक्ष्य की महिला टीम ने ‘लक्ष्य गावं-गावं की ओर’ अभियान के तहत एक कैडर कैम्प का आयोजन उत्तर प्रदेश जिला सीतापुर के सिधौली क्षेत्र के गावं शिवरा में किया गया। जिसमे युवाओ और महिलाओ ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। शिक्षा को ही अपना हथियार बनाए जिससे आप की विजय निश्चित हो, ये बात लखनऊ से आई लक्ष्य कमांडर संघमित्रा गौतम ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हए शिक्षा के महत्व को समझाया। लक्ष्य कमांडर ने अंधविश्वास को विकास में एक बहुत बड़ी बाधा बताया तथा लोगों को विशेषतौर से महिलाओं को अंधविश्वास से बचने की सलाह दी। गौतम बुद्ध ने मानव को वैज्ञानिक सोच दी और इस वैज्ञानिक से ही मानव का विकास संभव है ये बात लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या ने कही।

उन्होंने तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं पर जोर देते हुए लोगो से उनके बताये मार्ग पर चलने को कहा। उन्होंने महिलाओं के उत्थान में डॉ. भीम राव अम्बेडकर के योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को नशे से बचने की सलाह दी तथा नशे से होने वाले नुकसान पर भी जोरदार चर्चा की।

लक्ष्य कमांडरों ने लोगो से विशेषतौर से महिलाओं से शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही तथा उन्होंने संगठन की ओर से पूरा सहयोग का आश्वासन भी दिया। गावं वासियो ने महिला कमांडरों के कार्यो की जोरदार प्रशंसा की तथा उनके साथ जुडक़र कार्य करने का अश्वासन भी दिया। इस मौके पर शिव राम भार्गव, राम कुमार गौतम, शैलेन्द्र गौतम, कुसुम लता भार्गव, पूनम गौतम, विमल भारती व मिश्री लाल गौतम मौजूद थे।