April 26, 2024

केवी नम्बर-2 में भाषा सप्ताह का आयोजन

Faridabad/Alive News : एन.एच.-चार स्थित केन्द्रीय विद्यालय नम्बर-2 में भाषा सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या सीमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम का संयोजन डॉ.अंजु लता सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में काव्य पाठ, परिचर्चा, वक्तव्य, कथावाचन, गीत गायन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों में हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत तीनों भाषाओं में प्रस्तुतियां दी गई। सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी-2016-17 में संकुल स्तर पर प्रथम पुरस्कार से नाटिका ‘धरती करे पुकार, पानी से करो प्यार’ का भी प्रदर्शन किया गया। सीमा श्रीवास्तव ने शुद्ध हिंदी एवं इंग्लिश में बोलने एवं लिखने हेतु बच्चों का आह्वान किया।

अंत में प्राचार्या ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के आयोजन में स्मिता गुप्ता, संगीता रघुवंशी, निशा गर्ग, सुनीता हस्तु एवं डा.शंकर झा, शाहिद अली का विशेष योगदान रहा।