April 26, 2024

नगर निगम में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, कई अधिकारी पहुंचे मलाईदार पद पर

Faridabad/Alive News :  फरीदाबाद नगर निगम में करीब चार अधिकारियों को अभी तक खट्टर सरकार ने पदोन्नति का ताज पहना दिया है। इनमें एक अधिकारी की पदोन्नति सभी निगम कानूनों को ताक पर रखकर की गई थी जिस पर लम्बे समय तक विवाद चला। लेकिन उक्त अधिकारी राजनेताओं का चहेता बनकर फरीदाबाद नगर निगम में पदोन्नत होकर उल्टा मलाईदार योजना का कर्ता-धर्ता बन गया।

वहीं दूसरी और मनोहर सरकार में बल्लभगढ़ नगर निगम में एक्सईएन के तौर पर तैनात रहे रमन शर्मा को पदोन्नत कर यमुनानगर में एस.ई. बनाकर भेज दिया गया है। फरीदाबाद नगर निगम में इन दिनों पदोन्नति की बाढ़ सी आई हुई है। इस बाढ़ में प्रमुख तौर पर डी.आर भास्कर को चीफ इंजीनियर, रमेश बंसल व एस. के अग्रवाल को एस.ई. बनाया गया है।

इनके अलावा नगर निगम के कई एसडीओ को एक्सईएन बनाकर हरियाणा के निगमों में नियुक्त किया गया है। हाल ही के दिनों में फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ जोन में तैनात रहे एक्सईएन रमन शर्मा को एस.ई. बनाकर यमुनानगर निगम में नई तैनाती दी गई है।

माना यह भी जा रहा है कि पिछले कई वर्षो से विभागों में रूके अधिकारियों के प्रमोशन को मनोहर सरकार आने वाले समय में शुरू करेगी, अगर ऐसा होता है तो कई और अधिकारियों को तरक्की होनी तय मानी जा सकती है। लेकिन विपक्ष इस पदान्नति को सरकार का राजनैतिक सटंट मान रही है।