April 24, 2024

प्रदेश मे नही है कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री को दे देना चाहिए अपने पद से त्यागपत्र :अशोक तंवर

Kurukshetra/Alive News : प्रदेश की भाजपा सरकार को महिलाओं की चिंता नही है यदि मुख्यमंत्री प्रदेश में भय के माहौल को दूर नही कर सकते तो उन्हें अपने पद सेे त्यागपत्र दे देना चाहिए। प्रदेश में इस समय भययुक्त माहौल बना हुआ है कानून नाम की प्रदेश में कोई चीज नही है। प्रदेश में प्रति दिन महिलाओं के साथ उत्पीडऩ, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। जिसकी चिंता खट्टर सरकार को बिल्कुल नही है।

मुख्यमंत्री को प्रदेश के हालात सुधारने की आवश्यकता है यदि वे ऐसा नही कर पाते तो उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए नही तो कांग्रेस पार्टी सडक़ पर उतर कर आन्दोलन करेगी। भाजपा ने अपनी राजीनिति चमकाने के चक्कर में प्रदेश के साढ़े तीन साल का समय बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में गुंडाराज स्थापित हो गया है। आए दिन महलाओं के उत्पीडऩ व दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है।

लेकिन भाजपा सरकार खामोश बैठी है। यह शब्द प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने गांव झांसा में दसवी की छात्रा के साथ दरिंदगी कर हत्या कर देने के मामले में लडक़ी के परिजनों के घर अपसोस करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे उन्होंनें कहा कि इतना समय बीत जाने पर भी प्रशासन के हाथ अभी तक कुछ हाथ नही लगा अपराध करने वालो अभी तक पुलिस नही पकड़ पाई उन्होंने कहा कि भाजपा की अनुभवहीन व भ्रष्टाचार युक्त सरकार की पोल हम राज्पाल व महामहिम राष्ट्रपति से मिल कर खोलेगें। इस मौके पर उनके साथ एस सी आयोग के पूर्व सदस्य ईशवर सिंह , विशाल सिंगला ,सतविंद्र टिम्मी, दीप सैनी,अमरदीप कौर,रीना बाल्मीकि,रेखा बाल्मीकि,सतीश गर्ग आदि उपस्थित थे।