April 19, 2024

लिटिल मॉडर्न स्कूल के छात्रों ने मनाई क्रिसमस डे

Faridabad/ Alive News:  पल्ला स्थित लिटिल मॉडर्न स्कूल के छात्रों ने क्रिसमस पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सांता क्लास के पोशाक में बच्चों ने खूब मस्ती किये। वहीं जीनगर बेल जीनगर बेल गाने के साथ सांता भी बच्चों के भीड़ में पंहुचा और बच्चों को मिठाइयां बाटी। बच्चों ने सांता के साथ डांस किये केक काटे और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ भी लगाए। वहीं स्कूल की अध्यापिका, प्रियंका, रुखसार, साहिल और पिंकी यादव ने बच्चों को क्रिसमस पर्व के बारे में जानकारी दी।

0
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मीना गुप्ता ने कहा कि देश में हर कौम के लोग रहते है। वो अपने-अपने तरीकों से त्यौहार को मानते है। लेकिन शिक्षण संस्थान ही एक मात्र स्थान है जहा हर समुदाय के बच्चे शिक्षा हासिल करते है और उन्हें सभी त्योहारों के बारे में जानकारी दी जाती है।
को मानाने का मौका दिया जाता है।