April 26, 2024

लोधी समाज के लोगों ने किया संस्थापक लाखन सिंह लोधी का स्वागत

Faridabad/Alive News : लोधी राजपूत जनकल्याण समिति रजि के संस्थापक लाखन सिंह लोधी द्वारा समाज के लिए किये जा रहे उत्कृर्ष कार्यो के लिए लोधी राजपूत समाज समिति पल्ला ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हजारो लोधी समाज के वासियों ने लाखन सिंह लोधी को पगड़ी बांधकर एवं फूलमाला डालकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूरन सिंह लोधी, ओमकार सिंह लोधी, प्रेमपाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, सूरजपाल लोधी, भूप सिह लोधी शामिल रहे और माला पहनाकर स्वागत किया। इस समारोह की अध्यक्षता ओ.पी.आर्या एवं संचालन ओमप्रकाश लोधी, अध्यक्ष प्रा.लो समाज दिल्ली ने किया।

ओमप्रकाश लोधी को कहा कि हरियाणा सरकार शासन प्रशासन, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गूर्जर, उमा भारती केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार और फरीदाबाद से विधायिका व मंत्रियों के सहयोग से लोधी समाज के लिए धर्मशाला के लिए भूमि और एक अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक की स्वीकृति 16 अगस्त को मिली, जोकि संस्थापक लाखन सिंह लोधी के अथक प्रयासों से संभव हुआ। इनके साथ रूप सिंह लोधी, ओमकार सिह लोधी आदि का भी स्वागत किया गया।

संस्थापक लाख सिंह ने कहा कि कि आगामी दिनों में जल्द ही लोधी समाज द्वारा लोधी महोत्स्व ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में शिक्षा के महासागर परम पूज्य त्यागमूर्ति स्वामी ब्रहमानंद जी की 122वीं जयंती मनाई जायेगी। इस अवसर पर विजयपाल सिंह, ओमप्रकाश लोधी, राम गोपाल लोधी, प्रताप सिंह, ओमप्रकाश, चन्द्रपाल सिंह, राजपाल लोधी, देवी राम लोधी, अतर सिंह लोधी, सुखवीर लोधी, विजय राजपूत, कंचन सिंह राजपूत, महीपाल सिंह, हेमराल सिंह, फतेहसिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।