April 20, 2024

एक परम्परा व संस्कृति का प्रतीक है लोहडी : प्रेम दीवान

Faridabad/Alive News : भारतीय पंचनद सेना फरीदाबाद पंजाबी सभा द्वारा लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-16 में किया गया। इस मौके पर भारतीय पंचनद सेना फरीदाबाद पंजाबी सभा के चेयरमैन प्रेम दीवान, जिला अध्यक्ष टेकचंद नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव कुलदीप सिंह साहनी, तेजिन्द्र सिंह चड्डा, सरबजीत सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह सांगा व सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लेकर लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया।

चेयरमैन प्रेम दीवान, जिला अध्यक्ष टेकचंद नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव कुलदीप सिंह साहनी ने संयुक्त रूप से कहा कि लोहडी पर्व पंजाबी समुदाय का विशेष पर्व माना जाता है। इस पर्व को पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है। लोहडी पर्व से पूर्व सभी लोग सुन्दरी मुन्दरी का गीत गाकर अपने से बड़ो से पैसे मांगते है जो कि एक परम्परा व संस्कृति का प्रतीक है।

चेयरमैन प्रेम दीवान ने कहा कि पुराणो के आधार पर इसे सती के त्याग के रूप में प्रतिवर्ष याद करके मनाया जाता है। उन्होंने कहा सामान्त त्यौहार प्रकृति में होने वाले परिवर्तन के रूप में मनाये जाते है जिसमे लोहडी भी है। इस दिन वर्ष की सबसे लम्बी अंतिम रात होती है। इसके अगले दिन से धीरे-धीरे दिन बडे होने लगते है। साथ ही इस समय किसानो के उल्लास का समय माना जाता है खेतो में अनाज लहलहाने लगते है और मौसम सुहाना सा लगता है यह हर वर्ष इसी तरह से होता आया है।

इस मौके पर कुलदीप सिंह साहनी ने कहा कि आज के युग में बेटियो के जन्म पर भी लोहडी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है जो कि एक अच्छी पहल है जिसका सेना स्वागत करती है। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर लोहडी जलाई व फूल्ले, रेवडी बाँट कर एक दूसरे को लोहडी की बधाई दी।