March 29, 2024

देखिए अभिषेक- ऐश्वर्या की बेटी का बर्थडे पार्टी में लुक

Mumbai/Alive News : अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या ने हाल ही में (16 नवंबर) बेटी आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान ‘प्रतीक्षा’ में हुई ग्रैंड पार्टी में आराध्या डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिंक गाउन में नजर आईं। फ्लोरल प्रिंट वाले इस मिलेनियल पिंक बॉलरूम गाउन की कीमत करीब 60 हजार रुपए है। उसने पिंक कलर के चियारा प्री-वॉकर्स के शूज कैरी किए थे, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए है।

पार्टी में ये सेलेब्स पहुंचे थे …
– आराध्या के बर्थडे पर बच्चन फैमिली के अलावा शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान के साथ नजर आईं। वहीं, सोनाली बेन्द्रे भी बेटे को लेकर यहां पहुंचीं


– संजय दत्त के बच्चे शाहरान और इकरा के अलावा फराह खान भी अपने तीनों बच्चों के साथ नजर आईं।
– इनके अलावा तारा शर्मा, सोनाली कुलकर्णी, बंटी वालिया, सनी दीवान और डब्बू रत्नानी भी अपने-अपने बच्चों के साथ पहुंचे