April 26, 2024

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा ने रास्ता दिखाया : मेहरचंद हरसाना

Faridabad/Alive News : डबुआ कालोनी स्थित एयरफोर्स रोड पर श्री मिथिला श्री विश्वकर्मा समिति के तत्वाधान में  विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मेहरचंद हरसाना ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया है। भगवान  विश्वकर्मा की पूजा के उपरान्त दोपहर में प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद संध्या को संकीर्तन का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर मेहरचंद हरसाना ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को रास्ता दिखाया। उन्होंने अपने कौशल से न केवल सोने की लंका का निर्माण किया बल्कि रामसेतु निर्माण के लिए अंश के रूप में नल व नील को भेजकर इस कठिन कार्य को भी आसानी से पूर्ण करवाया। शिल्पकला में कुशल आदि देव भगवान विश्वकर्मा ने समस्त ब्रह्मांड का निर्माण किया है। वह समस्त लोकों और पंच महाभूतों के परम ज्ञाता हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से  वार्ड-8 पार्षद ममता चौधरी, कवीन्द्र चौधरी उपस्थित थे। इनके अलावा बब्बन अली, संतोष शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा,  मनोज कुशवाह, पृथ्वीचंद, प्रमोद, शिवराम  शर्मा, छोटे प्रसाद शर्मा, हरी नारायण शर्मा, बाबू साहब शर्मा, विनोद शर्मा,  प्रवीण शर्मा, जुगेश शर्मा, प्रेमचंद ठाकुर, मनोज ठाकुर, महेंद्र शर्मा, बमबम शर्मा, उमेश शर्मा, महादेव देव शर्मा, संदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।