April 27, 2024

माल्यार्पण कर मनाया मदन मोहन मालवीय का जन्म दिवस

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन ने आज महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य पर माल्यार्पण कर जन्म दिवस मनाया। सर्वप्रथम मूर्ति को दूध से स्नान कराकर पूजा अर्चना की गई। उसके उपरांत उपस्थित संस्था के सदस्य और गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण किया।

इस मौके पर फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन की चेयरपर्सन राधा नरूला, प्रधान जोगिंदर चावला, श्री राम जी धर्मार्थ अस्पताल के प्रधान कवल खत्री, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष दीप भाटिया, भाजपा बीएलओ दिनेश भाटिया, अधिवक्ता राजीव कालरा, एनएच मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम भाटिया, गौ रक्षा सेवा दल के अध्यक्ष अशोक कुमार, सुनील गांधी, तरणजीत सिंह, सुदेश दुआ, सचिन खत्री, बसंत गुलाटी, नवीश वर्मा, नवनीत कौर, गुरजीत कौर, दलजीत सिंह, महावीर इलेक्ट्रिकल के सीईओ रामकुमार तिवारी, जयपाल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।