April 20, 2024

महाकाली सेवा मंडल महाशिवरात्रि पर शिवजी की निकालेगा शोभायात्रा

फरीदाबाद : महाकाली सेवा मंडल 3ई-32 बीपी एनआईटी फरीदाबाद ने महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व आज मंदिर प्रांगण में शिवलिंग को दूध से नहलाया एवं उसकी पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर की चेयरमैन माता गुरमीत कौर, प्रधान मनोहर लाल लखानी, उपप्रधान राजू भाटिया, सचिव दीपक अनेजा, कोषाध्यक्ष कुन्दन लखानी, सलाहकार सूरज सतीजा, कवल नैन अरोडा, महेश कपूर, दविन्द्र पाल सिंह, परवेश कुमार, सागर भाटिया, सागर आहूजा, अरविन्द्र सिंह, पूनम अरोडा, कमलेश खत्री, सन्तोष कपूर, गीता बाला, प्रेम मेहंदीरत्ता, शीला, प्रेम अरोडा, रमन कपूर, सुख दियाल मदान आदि उपस्थित थे।

Alive News Photo : महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व महाकाली सेवा मंडल के पदाधिकारी व सदस्य शिवलिंग की पूजा अर्चना करते हुए।
Alive News Photo : महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व महाकाली सेवा मंडल के पदाधिकारी व सदस्य शिवलिंग की पूजा अर्चना करते हुए।

इस मौके पर मंडल की चेयरमैन माता गुरमीत कौर ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर जहां मंडल शिवजी की शोभायात्रा निकालेगा वही उसके पश्चात विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इस देश की पवित्र धरती पर सदैव ऋषि मुनियों ने वास किया है इसीलिए इस देश की धरती पवित्र है। उन्होंने समस्त फरीदाबाद वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाये एवं पर्व के अवसर पर एकता व भाईचारे को बढ़ावा दे।