April 19, 2024

26 सिंतबर से खेल शुरू होगा महाकुंभ

Faridabad/Alive News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में आने वाली वाली 26 सिंतबर से खेल महाकुंभ शुरू होगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने खेलों की तैयारियां करते हुए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। खेल महाकुंभ में अंडर 14 उर्म ग्रुप में 1 जनवरी 2004 और अंडर 17 उम्र ग्रुप में 1 जनवरी 2001 के बाद का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।

इनके अलावा सभी ग्रुप ओपन कटेगरी में भी होंगे। लडके और लडकियों के गड्डमें सभी नियम एक समान होंगे। खेल महाकुंभ में 22 खेल होंगे। इनमें आर्चरी (तीर अंदाजी) स्पेक्ट्रम स्कूल होडल, एथेलेटिक्स, बास्केटबाल, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हेंडबॉल, हॉकी, नेशनल कबड्डी, खो-खो, कुश्ती और रस्साकसी नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल, बाक्सिंग राजीव गांधी खेल स्टेडियम खेडला, जूडो, बैडमिंटन और टेबल टेनिस एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, नेटबॉल और वालीबॉल डीजीखान हाई स्कूल, स्विंमिग केसीएम इंटरनेशनल स्कूल रहराना, लानटेनिस टैगोर पब्लिक स्कूल और वेट लिफ्टिंग एसडी कालेज पलवल में होंगी।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खेल महाकुंभ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद ही खिलाडी खेलों में हिस्सा ले सकेगा। खेल 26 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर को समाप्त होंगे। खेलों में पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए दूसरे जिलों के कोच के नेतृत्व में खेल करवाएं जाएंगे। खेल महाकुंभ के बाद कबड्डी प्रदेश चेंपियनशिप होगी।