April 26, 2024

महर्षि दयानन्द प्रेरणा के श्रोत : विरेंन्द्र सिंह

Faridabad/ Alive News : डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में दसवें महर्षि दयानन्द मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डीएवी शताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद व राष्ट्रीय चेतना शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि इस्पात मंत्री विरेंन्द्र सिंह, प्राचार्य  डॉ. सतीश आहूजा व राष्ट्रीय चेतना शक्ति के डॉ. सुखबीर सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
विरेंन्द्र सिंह ने कहा कि महर्षि दयानन्द एक महान विभूति थे। उन्होनें अपने सामाजिक कार्यो के जरिए पूरी दुनिया में जागरूक्ता फैलाने का काम किया है। वे हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है। उनसे हमें प्रेम और दया का पाठ सीखना चाहिए। प्राचार्य डॉ. सतीश आहूजा ने कहा महर्षि दयानन्द ने कहा था कि देश की वर्तमान व भविष्य में आने वाली परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी वर्तमान शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन करने के आवश्यकता है। उन्होनें कहा कि शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को व्यावहारिक बनाना होना चाहिए और  डी.ए.वी. कॉलेज इसी ओर तत्पर है। कार्यक्रम में डॉ. सुनीति आहूजा, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, मुकेश बंसल, अरूण भगत आदि उपस्थित रहें।