April 26, 2024

मानव संस्कार स्कूल ने मनाया हरियाणा दिवस

Faridabad/ Alive News: धीरज नगर स्थित मानव संस्कार पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस का आयोजन किया गया। प्रातः काल प्रार्थना सभा में छात्रों को हरियाणा की उपलब्धियों तथा विशेषताओं के बारे में बतया गया, इसके साथ ही हरियाणा के जन्म से लेकर वर्तमान विषयों के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया गया।


बच्चों के मनोरजंन के लिए स्कूल में प्रतियोगिता भी कराई गई जिसके अंतर्गत हरियाणा राज्य से संबधिंत प्रश्रोत्तर किए गए, जिसमे छात्रों ने बड़ी रूचि से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हरियाणा दिवस की बधाई, शुभकामनॉए देते हुए तथा गीत-संगीत व रागिनी के साथ राष्ट्रगान को सम्मान देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।