April 26, 2024

भाजपा बैठक में की गई मंडल टीम की घोषणा

Faridabad/Alive News : शहर की डबुआ कालोनी में भाजपा की अहम बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव भगवान् सिंह ने की और बैठक में मंडल अध्यक्ष संजीव सोम ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मानसिंह एवं संजीव बैसला प्रभारी के रूप में उपस्थित थे। बैठक में भाजपा प्रदेश सचिव नीरा तोमर बतौर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थीं।

बैठक में मंडल टीम की घोषणा की गयी जिसके अनुसार केदारनाथ, जगदीश सिंह, दिनेश राघव, गीता जैन एवं संतोष चौधरी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सुदर्शन कुमार और राजकुमार यादव को महासचिव और सुरेश शर्मा, सुलेखा त्यागी, विकास शर्मा, अमित कुमार बालेश्वर दयाल शर्मा को सचिव बनाया गया।

महेंद्र पाल को कोषाध्यक्ष और मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी का जिम्मा दिया गया। बैठक में प्रदीप त्यागी, तेजभान शर्मा, मुथेरस कुमार, महिपाल खत्री, गजेंद्र राघव, संजय सक्सेना, लोकेश उपाध्याय, सिब्बन लाल शर्मा, सुनील कुमार, जगबीर सिंह तोमर और नन्द किशोर शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। बैठक में दो जुलाई के प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भारी संख्या में महिलाओं ने पार्टी से जुडऩे का निर्णय लिया ।