April 20, 2024

12 अक्टूबर को निगम करेगा टैक्स वसुली कैम्प का आयोजन

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद नगर निगम के द्वारा आगामी 12 अक्टूबर को सैक्टर-55 के सामुदायिक केन्द्र में सम्पति कर की वसूली के लिए एक कैम्प का आयोजन लगाया जायेगा। निग्मायुक्त सोनल गोयल के निर्देश पर प्रात: 10 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक यह कैम्प निगम के बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन और क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी अनिल रखेजा की देखरेख में आयोजित होगा।

निगम के जनसम्पर्क अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर उन्हें उनके घर के नजदीक कर जमा करवाने की सुविधा देने के उद्देश्य से इस कैम्प के आयोजन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि निगम के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के कर वसूली कैम्पों का आयोजन करने पर विचार किया जा रहा है।

रोहिल्ला के अनुसार सैक्टर-55 हुडा, सैक्टर-55 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में कुल 4285 सम्पति कर यूनिटों में से 3000 से अधिक यूनिटों के विरूद्ध 40 लाख रूपये से अधिक सम्पति कर बकाया है।

निग्मायुक्त सोनल गोयल और संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन ने क्षेत्र के लोगों से उनके अपने घरों के नजदीक लगाए जाने वाले उक्त कर वसूली कैम्प में अपना बकाया सम्पति कर जमा करवाने की अपील की है जिससे कि 18 प्रतिशत वार्षिक की दर से उन्हें ब्याज न देना पड़े और निगम के द्वारा की जा रही सीलिंग व नीलामी आदि की कार्यवाही से वे बच सके।