April 26, 2024

मेहरचंद हरसाना ने किया एकजुट होने का आह्वान

Faridabad/Alive News : आगामी 17 सितम्बर को मोहना मंडी मे भाजपा किसान मोर्चा महारैली को सफल बनाने तथा अपनी समस्याएं को रखने के लिए  किसान मोर्चा नगला मंडल के अध्यक्ष मेहर चंद  हरसाना ने एक बैठक का आयोजन किया।  जिसमे किसान मोर्चा नगला मंडल के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मेहर चंद  हरसाना ने बैठक में सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि  अपने क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। मेहर चंद ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओ का अम्बार लगा हुआ है। एक और जहां लोगो को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है वही क्षेत्र में गंदगी का भी ढेर लगा हुआ है।

इसके अलावा क्षेत्र में खेती करने वाले किसानो को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानो को बिजली और पानी की किल्लत है जिसके कारण उनकी फसल ख़राब हो रही है। मेहर चंद ने बैठक में उपस्थित लोगो तथा पदाधिकारी से रैली को सफल बनाने का आह्वान करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने के लिए कहा।