March 29, 2024

पदाधिकारी व कार्यकर्ता है पार्टी की जान : सुधा यादव

Faridabad/Alive News :  पण्डित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के फरीदाबाद में आयोजित दूसरे दिन प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट एवं राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव ने अपने अपने सम्बोधन में पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराने एवं पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का अहवान किया एवं पार्टी द्वारा जारी योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे जनता को पहुंचाने की अपील की।
भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रभक्तों की पार्टी है और इसका प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रभावना को लेकर राष्ट्रहित में कार्य करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभावना से बडक़र कुछ भी नहीं है इसीलिए प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्रभक्त व राष्ट्रभावना को लेकर अपने साथ चलें। BJP 1

प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद सुधा यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की जान है और पार्टी सदैव इनको अपना परिवार मान कर चलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी में ईमानदारी व मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ताओ को सदैव मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य ध्येय यही है कि हम पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत हों और आगामी योजनाओं को किस तरह से जनता तक पहुंचाये उसके लिए तैयार रहें। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मेहनत से काम करने की अपील की।

इस मौके पर सूरजपाल अम्मू ने भी प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए सोशल मीडिया के महत्व को बताया और इससे अधिक से अधिक जुडऩे का अहवान किया। इसी अवसर पर अमित आर्य ने भी मीडिया के बारे में बताया कि मीडिया ही वह माध्यम है जिससे हम चर्चित हो सकते है। उन्होंने कहा कि हम जो भी कार्य करे उसे अगर मीडिया में नहीं ले जाये तो उस काम का कोई लाभ नहीं होता है इसीलिए हमें मीडिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।

प्रशिक्षण शिविर के समापन पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के संयोजक रविन्द्र तोमर, प्रदेश सह-संयोजक शैलेन्द्र पाण्डे, लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड, जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी, सोहनपाल सिंह, मीडिया प्रभारी ठा. अनिल प्रताप सिंह सहित अन्य समस्त भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।