March 28, 2024

जैन कालोनी में लगा गंदगी का ढेर, अधिकारी बने मुकदर्शक

Faridabad/Alive News : नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते आज बल्लभगढ़ की जैन कालोनी कूडे के ढ़ेर में तब्दील हो गई है। आलम यह है कि जैन कालोनी को अब लोन कालोनी के नाम से नहीं बल्कि गंदगी के नाम से जानने लगे है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई दफा निगम अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से समस्या से अगाह कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ समस्या जस की तस बनी हुई है। जैन कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर स्थित वाटर बूस्टर के पास एकत्रित गंदगी ने पिछले कई वर्षो से साम्राज्य कर रखा है। इस गंदगी के आस-पास का सारा वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है।

यह तो स्वाभाविक सोचने की बात है कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वच्छता अभियान चला रहे है दूसरी तरफ लोगों को गंदगी से दो-चार होना पड़ रहा है। इस कालोनी में कई स्कूल चल रहे है अत: आप स्वयं सोच सकते है सैकड़ो बच्चे स्कूल में पढ़ाई के लिए इस गंदगी से गुजर कर आते है। तो उनके स्वास्थ्य पर क्या दुस्प्रभाव पड़ रहा है।

इस गंदगी में मच्छर पनपने के कारण मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया आदि भयानक बिमारियां फैल रही है। स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि उनकी इस समस्या का समाधान जल्द कराया जाए।