April 23, 2024

लाखों युवा जींद में रैली से रचेंगे एक नया इतिहास

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी की जींद में आयोजित युवा हुंकार रैली में आज पृथला विधानसभा क्षेत्र से जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह के नेतृत्व में हजारों बाईकों का काफिला रवाना हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से कुलदीप रावत, नरेन्द्र चौधरी, मनीष, धीरज त्यागी, संजीव पांचाल, योगेश, अभिषेक, सहित अन्य हजारो युवाओं ने एक स्वर में भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाये और रैली के लिए रवाना हुए।

काफिले को रवाना करने से पूर्व उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बाधित करते हुए सोहनपाल सिंह ने कहा कि जींद रैली एक ऐतिहासिक होगी जिसमें पूरे प्रदेश से लाखों युवा पहुंच कर एक नया इतिहास रचेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार की तर्ज पर विकास कार्यो को बढ़ावा देकर युवाओं को सम्मान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड रही है। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।

सिंह ने कहा कि जींद में आयोजित यह रैली एक महारैली का रूप धारण करेगी और इसमें पहुंचने वाले युवा वर्ग की तादात इस बात का प्रमाण होगी कि आज हर वर्ग भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सम्मान में जींद रैली में पृथला से भी हजारो युवा पहुंचेंगे और इस रैली की सफलता में पृथला विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, ग्रामीणों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली अब तक की हरियाणा में हुई सभी रैलियों का रिकार्ड तोडेगी।