April 25, 2024

लड़कियों के एडल्ट होने से पहले ही करा देते है, जबरन शादी

2 June : यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश चाइल्ड मैरेज के मामले में काफी खराब स्थिति में है। यहां करीब 65 फीसदी लड़कियों की शादी एडल्ट होने से पहले यानी 18 साल से कम उम्र में ही कर दी जाती है। कई बार लड़कियां अपनी उम्र से दोगुने उम्र के मर्दों के साथ ब्याह दी जाती हैं। देखिए कैसे हुई 15 साल की लड़की की शादी…

2

हाल ही में एक वेबसाइट ने बांग्लादेश की 15 साल की लड़की नासोइन अख्तर की शादी की फोटोज जारी की है। नासोइन महज सिक्थ क्लास में पढ़ रही थी, जब उसकी शादी कर दी गई है। वेबसाइट ने लड़की की शादी की फोटोज को ‘हॉन्टिंग पिक्चर’ कह डाला। उसके पति की उम्र उससे करीब दोगुनी है। हालांकि, बांग्लादेश इकलौता ऐसा देश नहीं है, जहां बड़ी संख्या में कम उम्र में लड़कियों की जबरन शादी होती है।

कम उम्र में लड़कियों की शादी करने वाले देशों की सूची में नाइजर, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक और चाड, बांग्लादेश से आगे हैं। बांग्लादेश 18 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी के मामले में चौथे नंबर पर आता है। करीब 29 फीसदी लड़कियों की शादी तो यहां 15 साल से भी कम उम्र में कर दी जाती है। नासोइन की शादी को कैमरे में कैद करने वाली फोटोग्राफर ने लिखा कि उसकी शादी में उसकी शादी में सैकड़ों की संख्या में गेस्ट इन्वाइट किए गए थे, लोग खुशी-खुशी नाच रहे थे। फोटोग्राफर ने नासोइन की शादी की फोटो खींचने को दुखद बताया।