March 19, 2024

अति पिछड़ो दलितों और शोषितों के नेता मा0 कल्याण सिंह का निधन

Palwal/Alive News : सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश महासचिव एंव सैन समाज के प्रदेश अध्यक्ष मा0 कल्याण सिंह का ब्रेन हैमरेज के कारण कल रात देहान्त हो गया। मा0 कल्याण सिंह का जन्म फरीदाबाद जिले के अहरंवा गांव में हुआ था। उन्होने अपनी शिक्षा पलवल व फरीदाबाद से पूरी की। हरियाणा सरकार में बतौर अध्यापक उन्होने अपनी सेवाएं दी। उस समय हरियाणा अध्यापक संघ में अध्यापकों के हकों की लड़ाई लड़ी।

सेवानिवृत होने के बाद पिछले 5 साल से मा0 कल्याण सिंह अति पिछड़ों, दलितों व शोषितों की लड़ाई लड़ रहे थे। आज समाज ने इतना बड़ा नेता खो दिया है जिसकी भरपाई होना बहुत मश्किल है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरा एक बाजू टूट गया है। मा0 कल्याण सिंह के नेतृत्व में समाज के हकों की जो लड़़ाई लड़ी गई है उसे कभी भुलाया नही जा सकता। पलवल लोकसभा में जननायक कर्पूरी ठाकुर के मिशन को चलाने वाले मा0 कल्याण सिंह जी अपने पीछे पत्नी, बूढ़ी मां, तीन बेटियां और दो बेटे व छोड़ गए है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके द्वारा चलाए गए सभी कामों को आगे बढ़ाते हुए उनके परिवार को हर सम्भव सहायता व सहयोग देने की बात कही।

मा0 कल्याण सिंह की अंत्येष्टी में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन के अलावा पूर्व विधायक सुभाष खटियाल, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष सुरेश माथुर व उनकी टीम, सतबीर सैन, मोर्चा के पलवल जिलाध्यक्ष लै0 कर्नल दयाराम बघेल, अलीगढ़ से जगबीर सैन, हरियाणा केश कलां एंव कौशल विकास बोर्ड के सदस्य महेश चन्द सैन व नन्दराम सैन, गुड़गांव से रघुवीर सैन, रामकिशन पांचाल चीकू, सोहन लाल, सुबेदार तेजराम, एडवोकेट नरेन्द्र कुमार सैन, युवा डॉ दीपक सैन के साथ-साथ सैन समाज, दलित और अति पिछड़े वर्ग के सैकड़ो लोग पहुंचे।