April 26, 2024

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘ज्योतिष और वैदिक उपचार’ का दिया ज्ञान

Faridabad/Alive News : सैक्टर-17 मॉर्डन पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ‘ज्योतिष की प्रासंगिकता और वैदिक उपचार’ पर कार्यक्रम का आयोजन एस्ट्रो संस्कार संस्था द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में सीपीएस सीमा त्रिखा ने शिरकत की वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, अजय गौण और स्कूल के चेयरमैन एस.डी.जैन मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में स्पीकर के तौर पर सुरेश मिश्रा और आर.पी.शर्मा मौजूद रहे।

संस्था की तरफ से मुख्यातिथि व अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सीपीएस सीमा त्रिखा ने अपने सम्बोधन में कहा कि वैदिक उपचार का जन्मदाता भारत रहा है भारत से ही यह कला विदेशो में फैली है और लोगों का उपचार किया जाता है। उन्होंने कहा की पुराने समय में वैदिक उपचार के जरिए ही लोगों का इलाज किया जाता था, लेकिन मॉर्डन टेक्रिक ने वैदिक उपचार को कहीं पीछे छोड़ दिया। आज युथ अपनी इस कला को भुल चुका है उन्हे इसके बारे में कोई नॉलेज नहीं है, उन्हे इस कला और देश के इस हुनर से रूबरू कराना होगा।

इस मौके पर आर.पी.शर्मा ने सभी युगो की जानकारी देते हुए कहा कि कुल 4 युग होते है और चारो युगो को मिलाकर एक महायुग बनता है जोकि 43 लाख 20 हजार वर्ष का होता है, महायुगों के जोड से मनवंतर बनता है और कुल 14 मनवंतर है जिसमें से सातवां चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जितने सुन्दर ढग़ से स्थान और व्यक्ति का बखान हिन्दु धर्म में किया जाता है शायद ही किसी में हो हिन्दु धर्म में होने वाले पूजा पाठ में स्थान और व्यक्ति की तीन पीढिय़ों का नाम लिया जाता है जोकि किसी और धर्म में नहीं होता। वहीं उन्होंने ज्योतिष की जानकारी देते हुए कहा कि ज्योतिष तीन तरह की होती है। उनकी जानाकरी देते हुए उन्होंने ग्रहो की चाल और उनसे संबंधित जानकारी सभी को दी।