April 25, 2024

1000 से अधिक कलाकार 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में बिखेरेंगे जादू

Faridabad/Alive News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 32वें अंर्तराष्ट्रीय सूरजकुण्ड शिल्प मेला का उदघाटन किया। यह सूरजकुण्ड मेला 2 फरवरी से 18 फरवरी, 2018 के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूरजकुण्ड में आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें आज यहां आकर एक प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। इस मेला में उत्तर प्रदेश को थीम राज्य के रूप में यहां पर अपने राज्य की कलाएं प्रदर्शित करने का एक अच्छा मंच प्रदान किया गया है, जिसके लिए वे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि अंर्तराष्ट्रीय सूरजकुण्ड शिल्प मेला ने उत्तर भारत में अपना एक स्थान बना लिया है, जहां लोक कलाओं, लोक परपंराओं, संस्कृति के आदान-प्रदान और हस्तशिल्पियों के साथ-साथ हस्तशिल्प से जुडे उद्यमियों को एक अच्छा मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 32वें अंर्तराष्ट्रीय सूरजकुण्ड शिल्प मेला में उत्तर प्रदेश राज्य को थीम राज्य के रूप में अवसर प्रदान किया गया है और इसके लिए वे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनकी टीम का धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले व आयोजन कोई जमावडा मात्र नहीं हंै बल्कि इस प्रकार के मेले व आयोजन तथा विशिष्ट पर्व संस्कृति, सामाजिक, धार्मिक एकता को प्रदर्शित करने का मौका प्रदान करते है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भागीदार देश किर्गीस्तान तथा अन्य देशों से आए हुए गणमान्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस मेला को नई ऊंचाईयां प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इस मेला में स्टालों के साथ-साथ मेला की अवधि को भी बढाया गया है जो पहले 14 दिन की थी को 16 दिन किया गया है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार द्वारा इस मेला को साल में दो बार आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि कलाकारों, बुनकरों सहित अन्य हस्तशिल्पियों को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान किया जा सकें।

उन्होंने कहा कि इस मेला में उत्तर प्रदेश को थीम राज्य के रूप में आने का मौका मिला है जहां पर एक साथ मथुरा, वृदंावन, आयोध्या, प्रयागराज, काशी के घाटों के साथ-साथ अन्य प्रसिद्ध स्थलों के द्वारा व कलाकृतियों को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जिला-एक उत्पाद योजना को शुरू किया हैं जिसके तहत प्रत्येक जनपद एक विशिष्ट पहचान रखे हुए हैं जिसे बढावा देने के लिए यह योजना बनाई गई है और इस मेले में भी उत्तर प्रदेश की संस्कृति के साथ-साथ वहां पर बनने वाले प्रमुख उत्पादों को दिखाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत देश कलाओं, सभ्यता, संस्कृति और संगम स्थानों का एक प्राचीन स्थल है। उन्होंने कहा कि पडौसी राज्यों के संबंध प्रगाढ बने, इसके लिए ऐसे मेलों का आयोजन होते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बार इस मेला में 1000 से अधिक कलाकार, बनुकर व हस्तशिल्प कलाकार आए हैं और उत्तर प्रदेश मेला में थीम राज्य के रूप में शिरकत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेला में उत्तर प्रदेश की महिमा रहेगी और उत्तर प्रदेश आर्कषण का केन्द्र रहेगा, जहंा पर राम, कृष्ण, बाबा शिवजी इत्यादि उत्तर प्रदेश की याद करवाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बडा राज्य हैं और वहां की संस्कृति का रंग यहां पर होगा। उन्होंने कहा कि इस बार मेला में उत्तर प्रदेश की छटा दिखाई देगी और बनारस, आयोध्या तथा अन्य जाने-माने स्थलों के द्वार व अन्य कलाकृतियों को यहां पर प्रदर्शित किया गया हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश श्रीकृष्ण की जन्मस्थली हैं तो गीता का संदेश हरियाणा में दिया गया, जो आपसी संस्कृति की एक पहचान है। इसी प्रकार, इस बार इस मेला में लगभग 28 देशों की संस्कृति व कला का संगम यहां पर होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, उत्तर प्रदेष के संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, हरियाणा के शिक्षा व पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा, हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य कृष्ण कुमार बेदी, श्रम एव रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक प्रेमलता, विधायक असीम गोयल, श्याम सिंह राणा, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की चेयरमैन कृष्णा गहलावत, हरियाणा पर्यटन के चेयरमैन जगदीश चौपड़ा, हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी नीरज दफतुआर, हरियाणा पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेषक समीरपाल सरो सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।