April 19, 2024

तानसेन संगीत महोत्सव में 200 से अधिक बच्चे प्रतिभा का देंगे परिचय

Faridabad/Alive News : तानसेन संगीत महोत्सव अभिव्यक्ति में 200 से अधिक बच्चे गीत-संगीत प्रतिभा का परिचय देंगे। इसकी तैयारियों को शनिवार को मूर्तरूप दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में गिटारिस्ट दीपंकर रॉय चौधरी उपस्थित होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन परंपरा एक अभिव्यक्ति के साथ तानसेन संगीत महाविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। महाविद्यालय के निदेशक रवि वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन रविवार को नगर निगम ऑडिटोरियम में किया गया है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।

इसमें बड़ी संख्या में गृहणियां भी गीत, संगीत व नृत्य के माध्यम से प्रतिभा प्रदर्शित करेंगी। इस अवसर पर पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इसमें बच्चे विभिन्न विषयों पर बनाए पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की जाएंगी।