March 28, 2024

शिशु के लिए 6 माह तक मां का दूध सर्वोत्तम आहार : विमलेश कुमारी

Faridabad/Alive News : 1 अगस्त से 7 अगस्त विश्व स्तनपाल सप्ताह एनआईटी-2 ब्लॉक में महिला व बाल विकास परियोजना अधिकारी विमलेश कुमारी के मार्गदर्शन में सर्कलों में स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। ब्लॉक डबुआ व नेहरू कॉलोनी में विमलेश कुमारी ने सर्कलों में गर्भवती व दूध पिलाने वाली महिलाओं को स्तनपान से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी व बताया कि बच्चों के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है व माताओ को अपने बच्चे को 6 माह तक केवल अपना ही दूध पिलाना चाहिए, उसके आलवा कुछ नहीं देना चाहिए।

इसके साथ सर्कलों ने स्तनपान से सम्बंधित रंगोली, मेहंदी व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें किशोरियों लड़कियों ने बहुत सुंदर रंगोली, स्लोगन व मेहंदी बनाई। दूध पिलाने वाली महिलाओं ने पौष्टिक रेस्पी बनाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इन सभी कार्यक्रम में एनआईटी-2 ब्लॉक की वर्करों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस मौके पर स्मिता धीमान, सुनीता नागर व रेनू चौधरी सुपरवाईजर ने भी कार्यक्रम में अपने-अपने सम्बोधन में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली किशोरियों व महिलाओं को ब्लॉक स्तर पर होने वाले स्तनपान कार्यक्रम में कस्तूरबा सेवा सदन में आमंत्रित किया गया जोकि आगामी 4 अगस्त 2017 को कस्तूरबा सेवा सदन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी सर्कलों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली प्रतियोगी भाग लेंगे।