April 27, 2024

श्री शक्ति सेवा दल ने प्रदूषण से बचने के लिए बांटे मॉस्क

Faridabad/Alive News : श्री शक्ति सेवा दल द्वारा मार्किट न.-1, स्थित संस्था के मुख्यालय से लोगों को मॉस्क बांटे गए। यह मॉस्क लोगों को शहर में प्रदूषण से बचने के लिए वितरित किए गए। श्री शक्ति सेवा दल के पदाधिकारी इससे पहले भी समाजहित में कई कार्यो को करते आ रहे है।

जिलें में फैले प्रदूषण को मद्दे नजर रखते हुए आज संस्था के पदाधिकारियों ने अपने कार्यालय से मॉस्क बांटने की शुरूआत की और बांटते हुए मार्किट न.1 चौराहे पर, न्यू जनता कालोनी, एयर फोर्स रोड़, डबुआ चौक, चिमनी बाई धर्मशाला तक लोगों को करीब 5 हजार मॉस्क बांटे। श्री शक्ति सेवा दल के प्रधान मोहन लाल अरोड़ा ने बताया कि उनकी संस्था पिछले कई दशकों से मानव सेवा के लिए बढ़-चढक़र कार्य कर रही है।

इस मौके पर उनके साथ ओम प्रकाश छाबड़ा, विजय कालरा, सुखदेव भाटिया, जसवंत सिंह, राजेन्द्र भाटिया, वीरभान चावला, मास्टर अशोक कुमार, केवल राम, मदन पाल शर्मा, कालू चौधरी, परसोत लाल, अमर जीत सिंह सैनी के अलावा दर्जर्नो सेवादार मौजूद थे।