May 2, 2024

अवश्य करें यातायात के नियमों का पालन : डॉ. एम. पी. सिंह

Faridabad/Alive News : सेक्टर-7 स्थित  राजकीय उच्च विद्यालय में यातायात प्रबंधन व सड़क सुरक्षा को लेकर ड्रॉइंग, भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में  सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. एम. पी. सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।   कार्यक्रम में विद्युत चौहान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. एम. पी. सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क सम्बन्धित नियम सभी की सुविधा के लिए बनाए गए है। इसलिए हम सभी को यातायात के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। हमारे देश में अधिकतर लोग सड़क नियमों का पालन नहीं करते है और कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते है। जिससे लोगों की जान चली जाती है और बहुत सारे लोग अपाहिज भी हो जाते है। इसलिए हमें हमेशा सड़क नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर चंडीगढ़ के द्वारा जारी कैलेंडर के आधार पर फरीदाबाद उपायुक्त समीर पाल सरो के आदेशानुसार यातायात प्रबंधन व सड़क सुरक्षा पर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जिसके द्वारा छात्रों तथा अध्यापकों को यातायात प्रबंधन व सड़क सुरक्षा हेतू जागरूक किया जाता है।

डॉ. एम. पी. सिंह ने कहा कि प्रत्येक माह चार विद्यालय व एक महाविद्यालय को चुना जाता हैं। जिसमें   रंगोली, ड्राइंग, पेंटिंग, भाषण व निबंध आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियम व  कानून से छात्रों तथा अध्यापकों को अवगत कराया जाता है। इसके आलावा समय-समय पर रैली का भी आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी व रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी व अधिकारी भी सम्मिलित रहते हैं।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या शशि शर्मा ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।