April 25, 2024

नगरपालिक कर्मचारी संघ ने किया भूख हड़ताल

Faridabad/ Alive News: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के पालिका, परिषदों व निगमों के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा के बावजूद प्रदेश के पालिका, परिषदों व निगमों के कर्मचारी 12 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे गए है। इसी क्रम में आज नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर की अध्यक्षता में सभी कर्मचारियों को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व राज्य सचिव सुनील कुमार चिन्डालिया ने फूल-माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का संचालन यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनंद ढकोलिया ने किया।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य सचिव सुनील कुमार चिन्डालिया, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खाण्डिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने हरियाणा सरकार द्वारा पालिका कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 2016 से देने की घोषणा को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के लम्बे आन्दोलन की जीत बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने सातवें वेतन आयोग का लाभ देते हुए पालिका, परिषद व निगमों के पांच हजार सेवानिवृत कर्मचारी व 15 हजार ठेकाप्रथा आऊटसोसिंग के कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित कर दिया है। श्री शास्त्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि संघ द्वारा घोषित 12, 13 व 14 जुलाई की तीन दिवसीय हड़ताल को टाला नहीं जा सकता। जब तक भाजपा द्वारा किए गए वायदों, ठेकाप्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 15 हजार रूपए न्यूनतम वेतन देने, ईएसआई, ईपीएफ की राशि खातों में जमा करने, क्षेत्रफल एवं आबादी के अनुपात में भर्ती करने व अन्य मूल समस्याओं का समाधान सरकार बातचीत के माध्यम से नहीं करेगी। तब तक आन्दोलन बादस्तूर जारी रहेगा। उन्होंने आन्दोलन जारी रखने की घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश का कर्मचारी 6-7 जुलाई को पूरे प्रदेश में झाडू प्रदर्शन करेगें, 11 जुलाई को मशाल जुलूस निकालेगें यदि सरकार ने फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो पूरे प्रदेश की पालिका, परिषदों व निगमों का कर्मचारी 12-13 व 14 जुलाई को राज्यस्तरीय हड़ताल करेगा यदि सरकार ने इन गरीब पालिकाओं के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत करके नहीं किया तो 14 जुलाई से पूरे प्रदेश का कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला जायेगा। जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
इस भूख हड़ताल में सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोमपाल झिझोटिया, रगबीर चौटाला, जितेन्द्र छाबड़ा, देवेन्द्र मंझावली, महेन्द कुडिया, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेंटमार, सचिव राजू मंढोतिया, सहायक सफाई निरीक्षक यूनियन बिशन तेवतिया, दीपचंद हंस, चालक यूनियन के प्रधान वेद भड़ाना, परशराम अधाना, वाटर सप्लाई यूनियन के नेता सुखपाल, जयराज नागर, हरिन्द्र, मैकेनिकल यूनियन के प्रधान महेश शर्मा, बेलदार यूनियन के प्रधान रोहताश ने भी भाग लिया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य सचिव सुनील कुमार चिन्डालिया ने भूख हड़ताली कर्मचारियों को देर शाम जूस पिलाकर भूख हड़ताल से उठाया।