April 20, 2024

राष्ट्रिय वितीय प्रबंधन संस्थान मैं मनाया अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस

फरीदाबाद, 8 मार्च : राष्ट्रिय वितीय प्रबंधन संस्थान मैं अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस मनाया गया जिसमे 200 महिला अधिकारी भारत सरकार के वय विभाग एवं आर्थिक कार्य मामले विभाग की अधिकारियों ने भाग लिया इस मे महिलाओ को आत्म रक्षा के बारे मे दिल्ली पुलिस के अधिकारियो के द्वारा बताया गया! मुख्य वक्ता एस के पलहन ने आज की तनाव भरी ज़िंदगी मैं कैसे तनाव मुक्त रहा जाए इस के बारे मैं भी वखयान दिया! उन्होने महिलाओ के स्वस्थ्य के बारे मैं भी जागरूक किया!

91e66eeb-6df4-4b37-9827-6e53e3d42d68

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक हर्ष कुमार ने कहा की नारियों में अपरिमित शक्ति और क्षमताएँ विद्यमान हैं। व्यवाहरिक जगत के सभी क्षेत्रों में उन्होने कीर्तिमान स्थापित किये हैं। अपने अदभुत साहस, अथक परिश्रम तथा दूरदर्शी बुद्धिमत्ता के आधार पर विश्वपटल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं हैं। मानवीय संवेदना, करुणा, वात्सल्य जैसे भावो से परिपूर्ण अनेक नारियों ने युग निर्माण में अपना योगदान दिया है।

0b3e73a6-b9c6-42d2-b20e-2eb15beb2b6a ऐसी ही महान नारियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का संक्षिप्त परिचय देने का प्रयास कर रहे हैं। संस्थान के प्रोफेसर डॉ शेरी ने अंतर्राष्ट्रीय नारी दिवस पर विश्व भर की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई एवम शुभ-कामनाएं दी!