April 26, 2024

नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जताया आभार व्यक्त

Faridabad/Alive News : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (लीगल सैल) के पदाधिकारियो ने राज्यसभा सांसद एंव कांग्रेस लीगल सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तनखा से मुलाकात कर अपनी नियुक्ति के लिए उनका धन्यवाद किया। मौके पर मुख्य तौर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा, महासचिव निवराश अहमद, प्रदेश सचिव सुशील रावत एंव जिला महासचिव शहनवाज,अधिवक्ता मनोज कटारिया,दिनेश भाटी आदि मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (लीगल सैल )के महासचिव निवराश तथा प्रदेश सचिव सुशील रावत ने सयुक्त ने तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तनखा को बताया कि फरीदाबाद में उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी लीगल सैल की रूपरेखा के अनुरूप पूर्व सैनिक एंव असहाय और जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सेवाए प्रदान की जा रही है। उन्होने बताया कि इस तरह की जनसेवाओं को निरंतर जारी रखा जायेगा।

पदाधिकारियों की हौसलाजाई करते हुए राज्यसभा सांसद तथा कांग्रेस लीगल सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवके तनखा ने कहा कि फरीदाबाद में इस तरह की शुरूआत कर वह प्रदेश के अन्य जिलों के लीगल सैल को एक सकारत्मक संदेश प्रेषित कर रहे है,जिसके लिए सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है तथा वह उम्मीद करते है कि आगामी भविष्य में इस तरह की जनसेवा चलती रहेगी।