April 25, 2024

नेहा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई बैसाखी

Faridabad : एस.जी.एम नगर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से बैसाखी का त्यौहार मनाया गया। जिसमेें छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने सुंदर-सुंदर रगोंलियां बनाकर सभी का मनमोह लिया।

उपस्थितगणीें ने बच्चों द्वारा बनाई रंगोली और मेहंदी की खूब सराहना की। रंगोली में प्रथम स्थान पर भावना, दीपक, आकाश रहे। और द्वितीय स्थान पर सृष्टि, स्नेहा, तनिष्का रही। इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी चौबे, केसर रहे।

काजल, अमीषा द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता जितने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल मीनाक्षी खनेजा ने बच्चों को बैसाखी के त्योहार का महत्व बताते हुए कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह ने इसी दिन खालसा पंथ की नींव रखी थी।

इसके अलावा गेहूं की फसल की कटाई इसी दिन से शुरू होती है, जिसके चलते किसान इसे हर्षोल्लास से मनाते हैं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने सास्कृतिक काय्र्रक्रम पेश किए और लोगों का मन मोह लिया।