April 27, 2024

अखिल भारतीय मौर्य महासभा की नई समिति का गठन

Faridabad/ Alive News : अखिल भारतीय मौर्य महासभा हरियाणा प्रदेश की जिला फरीदाबाद इकाई के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय माता व शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय पिता महात्मा ज्योतिराव फुले, तथागत शाक्य मुनि गौतम बुद्ध सम्राट अशोक महान आदि को माल्यार्पण कर शिक्षा की ज्योत जलाई और नई समिति भी गठन की गयी जिसका नाम सावित्री बाई फुले रखा गया।

संस्थान में गरीब बच्चों को लिए नि:शुल्क शिक्षा का प्रबंधन किया गया है। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने आस-पास के झुग्गियों में जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और उनके बच्चों के दाखिला करवाने की आग्रह किया। सदस्यों ने बच्चों को स्कूल बैग व स्टेशनेरी भी वितरित की। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने समाज व देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशवर कुशवाहा, प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत कुशवाहा, डॉ रमेश मौर्य, यशवंत मौर्य व जिला कार्यकारिणी से जिला अध्यक्ष डॉ चरण सिंह मौर्य, जिला प्रभारी मोतीलाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ कुशवाहा, जिला महासचिव कमल सैनी व वार्ड अध्यक्ष राजेश कुशवाहा फरीदाबाद महिला विंग पदाधिकारी व दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।