April 20, 2024

परमात्मा से जुडऩे के लिए किसी मध्यस्थ की जरुरत नही : अंजलि आर्या

Palwal/ Alive News :  श्यामनगर स्थित जडी-बुटी श्रृंगार वाटिका में रविवार को यजुर्वेद पारायण यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर वैदिक सत्संग का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सरला गुप्ता एंव धनसिंह गुप्ता ने किया। इससे पूर्व तीन दिवसीय यानि सात, आठ व नौ सिंतबर को यज्ञ भजन एवं प्रवचनों का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन प्रात: छह बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक व सांय तीन बजकर तीस मिनट से छह बजकर तीस मिनट तक प्रभु गुणगान किया गया।

कार्यक्रम दौरान सैंकड़ो भक्तजन मौजूद रहे और प्रभु भक्ति का आनंद लिया। वेद विदुषी बहिन अंजलि आर्या ने कहा कि सद्कर्मो की फसल तभी उगती है, जब शुभ कर्मो व संस्कारों के बीज बोएं जाएं। सद्कर्मो के बीज नही बोएं जाएंगे तो दुर्गण, पाप, अत्याचार, छल-कपट रुपी खरपतवार उग आती है। कोई भी मध्यस्थ या कथित गुरु मुक्ति नही दिला सकता। परमात्मा से जुडऩे के लिए किसी मध्यस्थ की जरुरत नही है। सुपथ पर चलना परमात्मा से मिलाता है तथा मुक्ति दिलाता है। भक्ति हर अवस्था में करनी चाहिए, न कि केवल बुढापे में।

उन्होने महिलाओं को आह्वान किया कि वे आर्य समाज से जुडे। इस अवसर पर जितेंद्र तायल, सरला गुप्ता व लाज गुप्ता ने भी विचार प्रकट किए कार्यक्रम में दीन दयाल विश्वकर्मा विश्वविद्यालय के उपकुलपति राज नेहरू, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, प्रवीण गर्ग, मुकेश सिंगला, अंजना गुप्ता, कमलेश गर्ग,  कुंवर बती, सुनीता, हरिचंद्र शास्त्री, मुकेश आर्य, राजेश आर्या, बीरसिंह आर्य, मोतीलाल आर्य, रेणु तायल, नीतू तायल, परमानंद शास्त्री, रामप्रकाश, आर्य, संजीव तायल, वेद प्रकाश शर्मा, राजपाल दहिया, ओमप्रकाश शास्त्री, देशराज शुक्ल, विवेक शास्त्री, रिछपाल डागर, कपिल शर्मा व गंगाराम उपस्थित थे।