April 17, 2024

गैर मर्यादित भाषा का प्रयोग अशोभनीय : संतराम शर्मा

Faridabad/Alive News : सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के मैन गेट पर भाजपा लीगल सेल के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका गया।

भाजपा लीगल सेल के संयोजक संतराम शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री के खिलाफ गैर मर्यादित भाषा का प्रयोग किया जोकि बिल्कुल अशोभनीय है।

मिशन मोदी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि अशोभनीय शब्दो का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए।

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के माहसचिव सतबीर शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश नागर, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार शर्मा, कैलाश वशिष्ठ, सतीश कौशिक, सतपाल नागर, पवन कौशिक, कुलदीप जोशी सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।