March 29, 2024

अब ‘Bigg Boss’ के घर में नहीं दिखेगी मोनालिसा

Mumbai : ‘बिग बॉस’ के घर से इस सप्ताह भोजपुरी एक्ट्रेस अंतरा विश्वास उर्फ मोनालिसा इविक्ट हो गई हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ‘बिग बॉस’ के घर की पल-पल की न्यूज देने वाले ट्विटर हैंडल द खबरी ने दावा किया है। ट्वीट में लिखा गया है, “कन्फर्म, मोना इस वीक इविक्ट हो जाएगी।” हालांकि, अभी तक इविक्शन की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि इस सप्ताह इविक्शन के लिए गौरव चोपड़ा, मोनालिसा और वीजे बानी को नॉमिनेट किया गया है।

6

मनु से नजदीकियों के चलते चर्चा में हैं मोना…

शो में मोनालिसा और मनु पंजाबी की नजदीकियां खूब चर्चा में रहीं। इस दौरान कभी वे नेशनल टीवी पर मनु को Kiss करती नजर आईं तो कभी उन्हें इंटिमेट होते देखा गया।

8

इस वजह से उनकी पर्सनल लाइफ भी प्रभावित हो रही थी। कई रिपोर्ट्स में तो यह दावा तक किया जा चुका था कि उनका और उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह का 8 साल पुराना ‘बिग बॉस’ के घर में मनु पंजाबी के कारण टूट गया। हालांकि, बीते दिनों खुद विक्रांत ने घर में आकर यह साफ़ कर दिया था कि वे मोना से हर्ट जरूर हुए। लेकिन उनका रिश्ता सही सलामत है।