April 19, 2024

एन.एस.यू.आई ने मनाया ‘काला दिवस’, पी.एम का फुंका पुतला

Faridabad/Alive News : आज एन.एस.यू.आई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-16 मैगपाई चौक पर नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर ‘काला दिवस’ मनाया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व एन.एस.यू.आई फरीदाबाद जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री ने किया।

जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री ने कहा कि 8 नवंबर का दिन इतिहास में आर्थिक इमरजेंसी के रूप में याद किया जाएगा जिसे तानाशाही सोच वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकाएक विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और महान देश भारत की जनता पर 1 हजार और 5 सौ के नोट बंद कर थोप दिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे पहले दुनिया के किसी देश ने 86 फीसदी करेंसी खत्म करने का विनाशकारी कदम नही उठाया।

इस फरमान से किसी के घर मे चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया था, तो कोई कारोबार गिरने के गम से टूटकर भगवान को प्यारा हो गया, वही बहुत से लोग बैंकों की कतारों में दम तोड़ गए पर मोदी सरकार ने उनके लिए कुछ नही किया।

इस मौके पर नेहरू कॉलेज अध्यक्ष मोहित त्यागी, उपाध्यक्ष अभिषेक, एन.एस.यू.आई महासचिव चेतन दीक्षित, महासचिव रूपेश झा, धर्मेंद्र घोडारोप, कुणाल अधाना, सुनील मिश्रा, रोहित कबीरा , सोनू सैनी, कपिल भारद्वाज, गौरव, राजू, विवेक ठाकुर, मनीष, विशाल, विकाश, यूसुफ , सोनू कबीरा, संदीप, दीपक देवल, सौरभ नंदा, रिंकू दिनकर, आकाश राय मौजूद थे ।