April 19, 2024

सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कैंप

Faridabad /Aliv3e News : सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में नए सत्र की शुरुआत पर बीटेक तथा बी.बी.ए के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन का आयोजन 30 जुलाई 2016 को किया गया। नए सत्र की शुरुआत चिन्ह्ति करने के लिए एक दिन पूर्व हवन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यापक तथा विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। संस्था के चेयरमैन कैलाश ढींगरा जी ने बताया कि हवन आदि गतिविधियों के आयोजन का उदेश्य बच्चों में व्यावसायिक प्रवीणता के साथ साथ संस्कार तथा आध्यात्मिकता को भी जीवन का अभिन्न अंग बनना है।

ओरिएंटेशन सत्र सतयुग दर्शन परिसर में बने भव्य ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभंरभ सतयुग दर्शन ट्रस्ट कि मैनेजिंग ट्रस्टी रेश्मा गाँधी जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र व छात्राओं द्वारा ईशप्रार्थना , स्वागत गीत व अन्य रंगा – रंग कार्यक्रम पेश किये गए। उद्योग व प्रौद्योगिकी जगत के अनेक विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार तथा अनुभव सांझे किये। जहाँ इल्म कंबोज जी ने विद्यार्थियों को विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया वहीँ अजय सोमवंशी जी ने ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे देश को ज्ञान- विज्ञान के क्षेत्र में महाशक्ति बनाने के लिए आवश्यक बताया।

डॉ. नारायण जी डेमबी ,शैक्षणिक डीन ने विद्यार्थियों को कोशल का महत्तव बताया तथा इस बात का आश्वासन दिया के सभी उताीर्ण होने वाले विद्यार्थी कुशल , नैतिक मूल्यों तथा उद्योगिक योग्यता से भरपूर होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग तथा मैनेजमेंट की शिक्षा के उपरांत व्यवसाय के लिए उपलबध अवसरों से भी अवगत कराया। नई छात्र व छात्राओं को संस्था के उदेश्य , लक्ष्य , बुनियादी मूल्यों तथा जीवन शैली से भी अवगत कराया गया। इसके पश्चात सतयुग दर्शन ट्रस्ट रजि. के मार्ग दर्शक सजन ने विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं तथा आशीर्वाद दिया और साथ ही साथ शिक्षक गणों से अनुरोध किया के वे इन नए पौधों को सही नीति व युक्ति से सींचें ताकि वे एक कुशल व्यवसायी के साथ साथ एक नेक व सदाचारी इंसान भी बने।

कॉलेज के डायरेक्टर भूपेश कुमार सिंह ने बच्चों से बिल गेट्स, सुन्दर पिचाई, नारायण मूर्ति जी अदि जैसे बहुमुखी प्रतिभा शाली बनने का अनुरोध किया। इसके साथ साथ उन्होंने बताया की कॉलेज का प्रथम दिन हर विद्यार्थी को शेष जीवन याद रहता है। इसलिए ये प्रयास किया गया के आज का दिन उनके लिए सुखद याद की तरह उनके साथ रहे। अंत में उन्हों ने सभी विद्यार्थियों से उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभ आशीष दी तथा आये हुए सभी गणमानय अतिथियों का धन्यवाद किया। इस प्रकार कार्यक्रम का समापन हुआ।