March 29, 2024

जनहित सेवा समिति द्वारा अन्नकूट भण्डारे का आयोजन

Faridabad/Alive News : गोवर्धन पर्व के मौके पर 60 फुट नंगला रोड पर जनहित सेवा समिति द्वारा अन्नकूट भण्डारे का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ने पूजा अर्चना की और लोगों को अपने हाथों से अन्नकूट का वितरण किया और और जनहित सेवा समिति के पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया जो उक्त त्यौहार को 25 वर्षों से मनाते आ रहे है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि गोवर्धन एक ऐसा पर्व है जिस पर सभी लोग प्रेम और भक्तिभाव के रूप में मनाते है। उन्होंने कहा कि दीपावली की अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में काफी महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है।

इस मौके पर संस्था के प्रधान गजेन्द्र सिंह तेवतिया, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल शर्मा, सहसचिव कैलाश बाबू, लालचंद, संगठन सचिव चौ. रमेश चन्द, महासचिव विरेन्द्रपाल शर्मा, उपप्रधान दामोदर उपाध्याय, निर्मल सिंह, प्रचार सचिव कुंजीलाल कौशिक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।