April 27, 2024

7 मार्च को किसान अधिकार रैली का आयोजन

Gurugram/Alive News : 7 मार्च बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडियन नैशनल लोकदल द्वारा हरियाणा के किसान व कमेरे वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए किसान अधिकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए जलयुद्ध नायक व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रदेशभर में सभी नेता व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जाकर रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्यां में पंहुचने के लिए आव्हान कर रहे है।

इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर के गांव दौलताबाद, धर्मपुर, धन्वापुर, बसई, गाड़ौली कलां, गाड़ौली खुर्द, हरसरू आदि गांवों रैली को लेकर जनजागरण अभियान के तहत विधानसभा के प्रभारी व पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचन्द गहलोत ने दिल्ली के रामलीला मैदान में पंहुचने की अपील की। गहलोत ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर, दादुपुर नलवी नहर, मेवात कनाल व स्वामीनाथन अयोग की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए प्रदेश व केन्द्र की सरकार पर दवाब बनाने के लिए यह रैली मील का पत्थर साबित होगी।

हरियाणा और विशेषकर दक्षिण हरियाणा के किसानों के लिए सतलुज यमुना लिंक नहर व मेवात कनाल की बहुत आवश्यकता है गहलोत ने कहा कि अपने गुड़गांव क्षेत्र में यदि एसवाईएल का पानी नहीं आया तो सिंचाई तो दूर की बात पीने के पानी के लाले पड़ जायेंगे।

उन्होंने आशा जताई कि जिस तरह से वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश की जनता के सभी वर्गाें में आक्रोश है इससे ये लगता है कि ये रैली एक ऐतिहासिक रैली का रिकॉर्ड कायम करेंगी। इस रैली में गुड़गांव क्षेत्रवासियों की बहुत बड़ी भागीदारी होगी। वहीं इंडियन नैशनल लोकदल के किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान सिंह ठाकराण के आकस्मिक निधन पर चौ. गोपीचन्द गहलोत ने इनेलो परिवार की आरे से शोक संवेदना प्रकट की।

 कार्यक्रम में जिला प्रधानमहासचिव रमेश दहिया, हल्काध्यक्ष रिषीराज राणा, शमशेर कटारिया, कर्मबीर यादव सरपंच, अटलबीर कटारिया, भूपेन्द्र सुखराली, सतपाल गाड़ौली, बिट्टू चौहान, किरणपाल गुर्जर, हरिकिशन सरपंच, अरूण त्यागी, पाली दौलताबाद, हंसराज, लोकेश दहिया, रविन्द्र कटारिया काले, श्रीराम सरपंच, सतबीर, भूपसिंह, जयप्रकाश जांघू, रतिराम, कन्हैया जांघू, रतन सिंह सरपंच, मामचन्द प्रधान, कंवरलाल प्रधान, संजय नम्बरदार, जगपाल नम्बरदार, सतदेव, नरेश दहिया, हरिराम शर्मा, मांगेराम, रामनिवास फौजी, सतीश कटारिया, चरण सिंह, पवन धनकोट सहित सैंकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।