April 25, 2024

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर रैली का आयोजन

Faridabad/Alive News : एन.आई.टी. न.- 3 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा लगाए गए सात दिवसीय एन.एस.एस कैंप के दौरान आज स्वयंसवको को सुबह की पारी में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के साथ नैतिकता के बारे पाठ पढ़ाया। मुख्यातिथि आलोक दीप सेक्ससेना पूर्व डी.पी.सी ने कैम्प में शिरकत की और छात्रों को सम्बोधित कर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के साथ-साथ नैतिकता का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक एन.एस.एस. स्वयंसेवक और अपने आसपास को नैतिकता का पाठ पढ़ा सकता है। अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए उन्होंने एन.एस.एस. स्वयंसेवको को समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बताया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सुरेन्द्र मदान, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के लाइफ मेंबर दर्शन भाटिया ने भी बच्चों को अच्छे आचरण में रहने की सीख दी।

पारी के समापन पर राष्ट्रीय सेवा योजना फरीदाबाद के जिला संयोजक सुशील कण्वा की अगुवाई में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर एक रैली का भी आयोजन किया गया जिसको मुख्य अतिथि आलोक दीप सेक्ससेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवकों ने रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

दोपहर की पारी में सामाजिक जागरूकता और समाज में फैली कुरीतियां जैसे भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, लिंग भेद, मां की महिमा, नैतिकता, बुजर्गो का सम्मान, मां-बाप का सम्मान, गुरुओ का सम्मान, धूम्रपान, मदिरा पान आदि सामाजिक विषयों पर काव्य पाठ कर देश की युवा पीढी के सामने कवि लज्जाराम तरुण राघव, सुरेन्द्र नारायण शर्मा ,श्री देवेन्द्र कुमार, यशदीप कौशिक, मोहन कुमार शास्त्री, कृष्णा दामिनी,मंच संचालक, देवेन्द्र ने बच्चों की तालियों बटोरी ।