April 26, 2024

महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन

Faridabad/Alive News : हरियाणा में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनको सुरक्षित माहौल देने के लिए सरकार द्वारा (एक ओर सुधार) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रोगा्रम के दौरान विक्रम कपूर डीसीपी मुख्यालय, पुजा डाबला एसीपी क्राईम अगेंस्ट वुमेन, सविता एस.एच.ओ महिला थाना सै0-16, इंदु बाला एस.एच.ओ महिला थाना बल्लबगढ जोन, सुमित्रा एस.एच.ओ महिला थाना एनआईटी जोन अपने स्टॉफ सहित मौजुद रही। इसके अलावा फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्र से आई समाज सेवी महिलाएं एवम एन.जी.ओ स्टॉफ की महिलाएं, मच्चगर, चंदावली एवम धौज की महिला सरपंच भी मौजुद रही। सरकार द्वारा आयोजित एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोकी मितल मुख्यातिथि थे।

मुख्य अतिथि ने मौजुद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पहली बार जिला स्तर पर महिलाओं के साथ मीटिंग करके उनके सुझावो को सरकार अपनी नीति में शामिल करेगी। प्रत्येक जिले के अलग-अलग क्षेत्र से 5-5 महिलाओं जिसमें गृृहणी, नौकरीपेशा, कॉलेज छात्रांए इत्यादि महिलाओं को इसमें शामिल किया जाएगा। सभी चयनित महिलाएं अप्रैल के तीसरे सप्ताह में माननीय मुख्यमंत्री के साथ उनके द्वारा दिए गए सुझाओं के संबध में मीटिंग की जाएगी। जिससे कि महिला के सशक्तिकरण के कार्यक्रम को और अधिक बल मिलेगा। इस मौके पर समाजसेवी महिलाओं ने भी अपने सुझाव रखे।