April 27, 2024

बी.के हाई स्कूल में विद्यार्थियों की सफलता के लिए सुन्दरकांड का आयोजन

Faridabad/Alive News : नंगला रोड़ स्थित बी.के हाई स्कूल में विद्यार्थियों की परीक्षा से पूर्व सुन्दरकांड और भण्डारे का आयोजन किया गया। प्रात: कालीन बेला में सर्वप्रथम सुन्दरकांड पाठ पढा गया। उसके बाद भण्डारे का कार्यक्रम शुरू किया गया। सभी विद्यार्थियों ने सुन्दर कांड के पाठ की पूजा में एक महत्तवपूर्ण योगदान दिया। अनुशासित तरीके से बैठकर पाठ का आनन्द लेते हुए आशीर्वाद स्वरूप मस्तिष्ठ तिलक लगवाया।

कक्षा नौवीं और दसवी के छात्रों ने अध्यापकगण के साथ मिलकर आरती की। अपनी वोर्ड परीक्षा हेतु ईश्वरीय आशिर्वाद लिया। ताकि वह अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन करे।

तत्पश्चात कृष्ण लाल सोराश्ण द्वारा मुख्यातिथि ,शिक्षाविद् तथा अन्य सुरेश चंद्र, सुभाष चंद्र, मुनेश पंडित,नंद राम पाहिल, डॉ बी.के वार्सन्य, आर.के शर्मा, रामवीर भड़ाना, डॉ अमित सोनी , त्रिलोक चंद, के.के. चान्ना, विकास शर्मा, हेमन्त कौशिक , नवीन गुप्ता, अशोक भारद्वाज, प्रथा ठाकुर, डॉ सुमित और लाजपत का हार्दिक स्वागत किया।

उसके उपरान्त अभिभावकगण तथा मुख्यातिथियों सहित प्रसाद ग्रहण किया। अध्यापकगण और छात्रगण दोनों ने ही इस कार्यक्रम में अपना महत्तपवूर्ण योगदान दिया। अंत में भूपेन्द्र सोरायण् ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद दिया। तथा सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय दोनों को भविष्य में प्रगति के पथ पर बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।